तिरुवनंतपुरम, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम ने गुरुवार को हुए बेहद रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में मालदीव को 3-2 से हराते हुए सैफ कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
भारत के लिए जेजे लालपेख्लुआ ने 34वें और 66वें मिनट में दो गोल किए, जबकि कप्तान सुनील छेत्री ने 25वें मिनट में टीम का पहला गोल दागा।
मालदीव के लिए अहमद नाशिद ने 45वें और अमदान अली ने 75वें मिनट में दूसरा गोल किया।
dharmpath.com dharmpath