न्यूज एक्स का अनुमान : बिहार में महागठबंधन जीतेगा

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। समाचार चैनल ‘न्यूज एक्स’ ने बिहार में गुरुवार को पांचवें यानी अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही एक एग्जिट पोल के नतीजे दिखाए, जिसमें सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के नेतृत्व वाले महागठबंधन को को जीत की ओर बढ़ता दिखाया गया।

नीतीश कुमार की अगुवाई वाले महागठबंधन को 130 से 140 सीटें मिलने की संभावना बताई गई है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 90 से 100 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

एग्जिट पोल के मुताबिक, अन्य छोटी-छोटी पार्टियों के खाते में सात सीटें जा सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493