न्यूयार्क में आईफा प्रस्तुति ‘खास’ होगी : रहमान

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए. आर. रहमान दुनिया भर में कई प्रस्तुतियां दे चुके हैं, लेकिन रहमान का कहना है कि आगामी 18वें आईफा समारोह में उनकी प्रस्तुति बहुत खास होने वाली है क्योंकि यह उनकी संगीत यात्रा के 25 वर्ष पूरा होने को प्रतिबिंबित करेगी।

रहमान ने मंगलवार देर रात एक प्रेस सम्मेलन में कहा, “जिस तरह से इसकी योजना है उसका विशेष कारण है। यह मेरे 25 साल के संगीत के सफर को दर्शाएगा। मैं बहुत खुश हूं। हमारे पास न्यूयार्क का एक बहुत अच्छा ऑर्केस्ट्रा और इसी के साथ हमारा अपना बैंड हैं। मुझे लगता है कि यह विशेष होगा।”

उन्होंने कहा, “जब हमने पहले गाने से शुरुआत की थी तब हमारे पास एक तरह का बहाव था और इसके बाद अब जो मैं कर रहा हूं वह संगीत की खोज है।”

आईफा समारोह 14 जुलाई को न्यूयार्क के मेटलाइफ स्टेडियम में आयोजित होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493