मोदी व नेतन्याहू के बीच वार्ता, कई समझौता होने की संभावना

जेरूसलम, 5 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से बुधवार को वार्ता की। दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कई समझौते होने की संभावना है।

प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता से पहले दोनों नेताओं ने वार्ता की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने दोनों नेताओं की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “कल की चर्चा आगे बढ़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने जेरूशलम में वार्ता की।”

इससे पहले मोदी ने बुधवार को इजरायल के राष्ट्रपति रियूवेन रिवलिन से मुलाकात की, जिन्होंने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए कार से उतरते वक्त मोदी के स्वागत में उन्हें गले से लगा लिया।

मोदी ने संवाददाताओं से कहा, “इतनी गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मैं राष्ट्रपति का आभारी हूं। वह प्रोटोकॉल तोड़कर मेरी अगवानी करने आए। यह भारत के लोगों के लिए आदर का प्रतीक है।”

बुधवार को मोदी मोशे होल्जबर्ग से मुलाकात करेंगे, जिनके माता-पिता रब्बी गैवरियल तथा रिवका होल्जबर्ग मुंबई में 26/11 आतंकवादी हमले में यहूदी धर्मस्थल में में मारे गए थे।

शाम को वह इजरायल में रहने वाले भारतीय मूल के 4,000 लोगों के समूह को संबोधित करेंगे।

मोदी मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर तेल अवीव पहुंचे। इजरायल का दौरा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इस साल दोनों देश अपने कूटनीतिक संबंधों की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493