न्यूयार्क में बेघरों की संख्या 40 फीसदी के करीब

न्यूयार्क, 7 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूयार्क शहर में बेघर लोगों की संख्या 2017 में करीब 40 फीसदी तक पहुंच गई है।

डिपार्टनेंट ऑफ होमलेस सर्विसेस की ओर से जारी एक नए वार्षिक सर्वेक्षण के अनुसार, अमेरिका के वित्तीय शहर में सड़कों पर रहने वाले लोगों की संख्या इस साल बढ़कर 39 प्रतिशत हो गई है। यह संख्या कुल 3,892 है। यह साल 2005 के बाद बेघरों की सबसे बड़ी संख्या है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मेयर बिल डी ब्लासियो द्वारा बेघर लोगों को आश्रयों में रहने के लिए मनाने के प्रयासों के बावजूद यह वृद्धि दर्ज हुई है।

सर्वेक्षण के अनुसार, बेघरों की संख्या में वृद्धि का कारण कम वेतन भी है, जिसके कारण लोग अधिक किराये का भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं।

शहर में 2005 से 2015 के बीच मकान के किराये में 18 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493