न्यूयॉर्क के पार्क में स्वास्तिक चिन्ह के साथ लिखा ‘गो ट्रंप’

न्यूयॉर्क, 19 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन बरो (काउंटी के तहत प्रशासनिक क्षेत्र) के एक पार्क में नस्लवादी चित्र उकेरे गए। यहां स्वास्तिक के चिन्ह के साथ ‘गो ट्रंप’ लिखा पाया गया।

ब्रूकलिन के कांउसिल मेंबर ब्रेड लैंडर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रूकलिन हाइट्स पार्क के भीतर बच्चों के खेल के मैदान में नस्लवादी प्रतीक चिन्ह बनाए गए।

लैंडर ने ट्वीट में कहा, “ट्रंप के समर्थकों से और अधिक घृणा।”

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे शहर में इससे पहले भी कई स्वास्तिक चिन्ह बनाए जा चुके हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि वे ‘नफरत और धमकी’ की निंदा करने के लिए रविवार को पार्क में एक रैली करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493