न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर ट्रंप की लीगल टीम से जुड़े

न्यूयॉर्क, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकील जे सेकुलो का कहना है कि न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर रूडी गिउलियानी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लीगल टीम से जुड़ेंगे। इस टीम में दो नए सदस्य भी शामिल हो रहे हैं।

2016 के अमेरिकी चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप की जांच में विशेष अभियोजक रॉबर्ट मुलर के नेतृत्व में ट्रंप का प्रतिनिधित्व कर रहे सेकुलो ने गिउलियानी द्वारा द वाशिंगटन पोस्ट से इसकी पुष्टि के बाद इसका ऐलान किया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, गिउलियानी ने कहा कि ट्रंप ने साउथ फ्लोरिडा में मार-ए-लागो रिसॉर्ट में पिछले सप्ताह यह फैसला लिया।

सेकुलो के बयान के मुताबिक, ट्रंप ने उनके और पूर्व मेयर गिउलियानी के बीच दोस्ती पर जोर देते हुए कहा कि रूडी गिउलियानी बेहतरीन हैं। वह काफी लंबे समय से मेरे दोस्त हैं और देश की भलाई के लिए इस मुद्दे को जल्द सुलझाना चाहते हैं।

गिउलियानी ने जारी बयान में कहा, “इस तरह की प्रतिष्ठित लीगल टीम का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। मैं सिर्फ राष्ट्रपति के साथ ही जे, टाय और उनके सहयोगियों के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493