न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर पेरिस समझौते के लिए 45 लाख डॉलर देंगे (लीड-1)

न्यूयॉर्क, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग का कहना है कि वह पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिका की तरफ से 45 लाख डॉलर की राशि का भुगतान करने के लिए तैयार हैं।

ब्लूमबर्ग ने रविवार रात को साक्षात्कार के दौरान कहा, “अमेरिका ने वादा किया और एक अमेरिकी होने के नाते यदि सरकार यह नहीं करेगी तो नागरिक होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा, “मैं यह करने में सक्षम है। इसलिए हैं, मैं उन्हें चेक भेजने जा रहा हूं, जिसका अमेरिका ने वादा किया था।”

यह पूछने पर कि क्या उनकी अगले साल पेरिस जलवायु समझौते के लिए पूंजी के जरिए मदद करने की योजना है? इसके जवाब में ब्लूमबर्ग ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तब तक अपना फैसला बदल देंगे।

ब्लूमबर्ग ने कहा, “वह अपने फैसले बदलने के लिए जाने जाते हैं। यह सच है।”

उन्होंने कहा, “उन्हें अपना फैसला बदलना चाहिए और कहना चाहिए कि यहां सच में समस्या है। अमेरिका इस समस्या का हिस्सा है। अमेरिका इस समाधान का बड़ा हिस्सा है और हमें इस संभावित आपदा को रोकने के लिए दुनिया की मदद करनी चाहिए।”

देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में पेरिस समझौते पर 195 देशों ने हस्ताक्षर किए थे, जिसका उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन काम कर जलवायु परिवर्तन के बढ़ते तापमान को रोकना है।

ट्रंप ने पिछले साल इस समझौते से हटने का ऐलान किया था। ट्रंप का कहना था कि इससे उन पर अनुचित बोझ पड़ेगा और चीन और भारत जैसे देश अपने जीवाश्म ईंदन का विस्तार करने की अनुमति मिलेगी।

द हिल पत्रिका के मुताबिक, ब्लूमबर्ग पेरिस समझौते की पैरवी करने वाले लोगों में शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493