कश्मीर में संघर्ष में छात्र घायल (लीड-2)

श्रीनगर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में एक छोटी लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों द्वारा सोमवार को सेना के जवानों पर की गई पत्थरबाजी के बाद झड़प शुरू हो गई। अनंतनाग में झड़प के दौरान गोली लगने से एक छात्र घायल हो गया।

युवक की पहचान वामिक एजाज के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने कहा, “वह गोली लगने से घायल हुआ है।”

झड़प शुरू होने के बाद अनंतनाग में बाजार तुरंत बंद हो गए। सार्वजनिक परिवहन भी अवरुद्ध हो गया।

पुलवामा और शोपियां जिलों में भी सेना के जवानों और पत्थरबाजों के बीच संघर्ष शुरू हो गया।

पुलिस के सूत्रों ने कहा कि प्रदर्शनकारी युवाओं ने शोपियां के पिंजोरा गांव में सैन्य वाहन के अंदर बैठे जवानों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिसके चलते भीड़ को तितर-बितर करने के लिए जवानों को हवा गोलीबारी करनी पड़ी।

पुलवामा के मुर्रन गांव में भी प्रदर्शनकारियों ने सेना के एक दल पर पत्थर फेंका, जिसके बाद सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प शुरू हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493