न्यूयॉर्क : ठंड के बीच ‘नो पैंट्स सबवे राइड’

न्यूयॉर्क, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क में कपकपाती ठंड के बावजूद ‘नो पैंट्स सबवे राइड’ में बड़ी संख्या में ट्रेन यात्रियों ने हिस्सा लिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रविवार को न्यूयॉर्क की मेट्रो में सवार यात्रियों ने ट्राउजर और स्कर्ट उतार दीं।

इस दौरान तापमान शून्य से आठ डिग्री नीचे रहा।

नो पैंट्स सबवे राइड एक वार्षिक आयोजन है, जो 2002 में शुरू हुआ था।

बर्लिन, टोरंटो और लंदन सहित दुनियाभर के शहरों में ठंड में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493