न्यूयॉर्क में इमाम की गोली मारकर हत्या

न्यूयॉर्क, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क में शनिवार को पास की एक मस्जिद में एक इमाम और उसके सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

‘सीएनएन’ के मुताबिक, दोनों को ओजोन पार्क में दोपहर लगभग 1.50 बजे सिर में गोली मारी गई है।

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक हेनरी सॉटनर ने मीडिया को बताया, “शुरुआती जांच में ऐसा कुछ पता नहीं चला है जिससे यह सिद्ध हो सके कि दोनों को उनके धर्म की वजह से गोली मारी गई।”

‘सीएनएन’ ने सॉटनर के हवाले से बताया कि इमाम मौलाना (55) और उनके सहयोगी थारा उद्दीन (64) को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि दो शख्स ने धार्मिक वस्त्र पहने हुए थे और वे दोपहर की नमाज के बाद मस्जिद से घर लौट रहे थे।

‘सीएनएन’ ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से बताया कि जांचकर्ता यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि मस्जिद में हुए विवाद की वजह से गोलीबारी हुई।

पुलिस का कहना है कि सर्विलांस वीडियो में बंदूकधारी को हाथ में हथियार लिए घटनास्थल से भागते हुए देखा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493