दिल्ली में सुबह बदली छाई, बारिश के आसार

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दोपहर में बारिश होगी। आज दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।”

आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

शहर में सुबह 8.30 बजे तक 1.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493