न्यूयॉर्क में शूटिंग करना पसंद : प्रियंका चोपड़ा

न्यूयॉर्क, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्हें न्यूयॉर्क में शूटिंग करना पसंद है। उन्होंने इस शहर की ऊर्जा को अद्भुत बताया।

अभिनेत्री अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने इस अमेरिकी शहर में शूटिंग के दौरान टीम की मदद करने के लिए शहर के मेयर बिल डे ब्लासियो का शुक्रिया भी अदा किया।

प्रियंका ने अपने बयान में कहा, “सबसे पहले मैं मेयर और उनके कार्यालय को इस शो को न्यूयॉर्क में लाने में मदद देने के लिए धन्यवाद देती हूं। हम आपके योगदान को जानते हैं और सच में आभारी हैं।”

फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री ने कहा कि न्यूयॉर्क की सबसे अच्छी बात यह है कि वह भारत के लिए इस शहर से सीधी उड़ान ले सकती हैं। इस शहर की ऊर्जा अद्भुत है और पूर्व की ओर उनका एक सुंदर सा घर भी है।

अभिनेत्री ने अपने विचार इस हफ्ते की शुरुआत में आयोजित पाले महोत्सव के दौरान मैंडी टी.टी. कार को दिए साक्षात्कार में व्यक्त किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493