ब्रिटिश नागरिकों के फोन अवैध रूप से सुनने की साज़िश में शामिल होने के अपराध में ‘न्यूज़ ऑफ़ दि वर्ल्ड’ के पूर्व सम्पादक एंडी कोलसन को 18 महीने की जेल की सज़ा सुनाई गई है|
कोलसन अतीत में ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून के संचार-परामर्शदाता भी रहे थे| तीन अन्य पत्रकारों तथा प्राइवेट जासूस ग्लेन्न मल्कर को कुछ महीनों की जेल की सज़ा सुनाई गई है| उधर न्यूज़ इंटरनेशनल की प्रधान रेबेकाह ब्रुक्स तथा इस केस के चार अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया है|
dharmpath.com dharmpath