बोको हरम से बचाओ – सँयुक्त राष्ट्र से नाइजीरिया के निवासियों की पुकार

9EN_01127810_2097नाइजीरिया के चिबोक नगर के निवासियों ने सँयुक्त राष्ट्र संघ से अपील की है कि वह उनके इलाके में हिंसा को रोकने में सहायता करे।

उल्लेखनीय है कि चिबोक शहर की 200 से ज़्यादा लड़कियों को बोको-हरम के उग्रवादी अपहरण करके ले गए हैं। चिबोक नगर के एक स्थानीय सरदार ने कहा – हमारी सरकार हमारा बचाव नहीं कर सकती, वह हमें बचाने की इच्छा भी नहीं रखती है।

पिछली 14 अप्रैल को बोको-हरम के उग्रवादियों ने 276 स्कूली छात्राओं का अपहरण कर लिया था, जिनमें से 53 लड़कियाँ भाग निकलीं। बाक़ी बच्चियाँ अभी भी उग्रवादियों के कब्ज़े में हैं। नाइजीरिया की सरकार को सन्देह है कि देश में हाल ही में घटी आतंकवादी कार्रवाइयों के पीछे भी बोको हरम का ही हाथ है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493