इस्लामाबाद, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में न्यू इस्लामाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईएलए) जून 2017 से काम करना शुरू कर देगा। इस हवाईअड्डे पर दुनिया का सबसे बड़ा यात्री विमान ए-380 भी उतर सकेगा।
डेली टाइम्स की गुरुवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, परियोजना के तमाम निर्माण कार्य के पूरा होने की अवधि इस साल 25 दिसंबर है।
पाकिस्तान के पहले ग्रीन-फील्ड हवाईअड्डे का निर्माण फतेहजंग के निकट किया जा रहा है, जो इस्लामाबाद से लगभग 20 किलोमीटर तथा रावलपिंडी से लगभग 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
हवाईअड्डे में 90 चेक इन काउंटर बनाए गए हैं। हवाईअड्डे में 22 हजार वाहन पार्क होंगे। 15 गेट टर्मिनल वाले हवाईअड्डे में 10 रिमोट गेट, ड्यूटी फ्री शॉप तथा दो रनवे हैं।
dharmpath.com dharmpath