बेंगलुरू, 9 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय चैम्पियन पंकज आडवाणी और वरुण मदान ने इस साल मलेशिया में होने वाली एशियाई स्कूकर चैम्पियनशिप में खेलने की योग्यता हासिल कर ली है।
सोमवार को यहां समाप्त चयन प्रक्रिया में पंकज और मदान ने ओवरऑल रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।
पंकज ने सात में से छह लीग मैच जीते और पहले स्थान पर रहे। मदान ने पंकज पर सोमवार को मिली 4-3 की जीत के साथ रैंकिंग में दूसरा स्थान पाया।
ओवरऑल रैंकिंग इस प्रकार है :
पंकज आडवाणी, मदान, कमल चावला, मनन चंद्रा, फैजल खान, धमेंद्र लिलि, शाहबाज आदिल खान और देवेंद्र जोशी।
dharmpath.com dharmpath