नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। मशहूर गायक मीका सिंह का कहना है कि पंजाबी संगीत दुनियाभर में जोर पकड़ रहा है और उन्होंने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है, यह हिंदी फिल्मों की एक जरूरत बन गया है।
नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। मशहूर गायक मीका सिंह का कहना है कि पंजाबी संगीत दुनियाभर में जोर पकड़ रहा है और उन्होंने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है, यह हिंदी फिल्मों की एक जरूरत बन गया है।
मीका एक दशक से अधिक समय से संगीत जगत में सक्रिय हैं। उन्होंने ‘बस एक किंग’, ‘मौजा ही मौजा’, ‘दिल बोले हडिप्पा’ और ‘सावन में लग गई आग’ जैसे हिट गाने गाए हैं। वह कहते हैं कि पंजाबी संगीत को दिल खोलकर अपनाया गया है और यह सभी हिंदी फिल्मों का एक अभिन्न अंग बन गया है।
मूलरूप से पंजाब से ताल्लुक रखने वाले मीका (38) ने एक ई-मेल बातचीत में आईएएनएस को बताया, “पंजाबी संगीत कुछ वर्षो से एक वैश्विक चलन बन गया है। मैंने जब से अपने पंजाबी पुट के साथ बॉलीवुड में कदम रखा है, तब से हर फिल्म में एक पंजाबी गाने की अनिवार्यता सी हो गई है। मुझे लगता है कि इस चीज ने अन्य गायकों के लिए बॉलीवुड में अपने हाथ आजमाने की राह खोली है।”
वह यह भी मानते हैं कि इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) देश में लोकप्रिय हो रहा है।
मीका ने बीते कुछ वर्षो में अपने तड़कते-भड़कते गानों पर प्रशंसकों को खूब नचाया है। यह पूछे जाने कि क्या आप डांस नंबर से आगे बढ़ना पसंद करेंगे? उन्होंने कहा, “मैंने जो भी गाना गाया, ऊपर वाले की दुआ और मेरे प्रशंसकों की मेहरबानी से वह हिट हो गया। हाल के वर्षो में यही बात डांस वाले गानों के साथ हुई। ऐसा होता है कि अगर मैं एक धीमा या रोमांटिक गाना गाऊं, तो भी मेरे प्रशंसक मेरी धुनों पर नाच ही लेते हैं।”
उन्होंने कहा, “फिर भी मैं ऐसा संगीत बनाना और गाने गाना जारी रखूंगा, जो मेरे प्रशंसकों को खुशी देते हैं। मैं मेरी राह में आने वाले सभी विकल्पों पर विचार करूंगा।”
मीका को रैपिंग में भी मजा आता है।
dharmpath.com dharmpath