पंजाबी संगीत भावपूर्ण और जीवंत है : शाहिद माल्या

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। ‘इक कुड़ी’ गीत गाने वाले गायक शाहिद माल्या का कहना है कि पंजाबी संगीत भावपूर्ण और जीवंत होता है।

शाहिद ने गायिका रिचा शर्मा के साथ ‘जलवा-ए-जुबली’ गीत गाया है।

शाहिद ने एक बयान में कहा, ” ‘जलवा-ए-जुबली’ जमीन के सार और उसकी संस्कृति को पेश करता है। मेरे लिए पंजाबी संगीत भावपूर्ण और जीवंत है। कुल मिलाकर अनुभव शानदार रहा।”

उन्होंने कहा, “यह कदम थिरकाने वाला पंजाबी गाना है। जब कोई गाना अपनी बीट पर आपको नाचने के लिए मजबूर कर दे तो उसके शब्द आपको उत्सव और प्यार के महत्व का अहसास करा सकते हैं।”

शाहिद ने कहा, “आसपास प्रतिभाशाली गायकों के साथ गीत गाना और उसे महसूस करना अद्धभुत था। स्टूडियो में पंजाब की खुशबू को महसूस करना एक सुखद अनुभव था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493