संयुक्त राष्ट्र, 15 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान में राजनीतिक रैलियों और उम्मीदवारों को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमलों की शनिवार को कड़ी निंदा की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उपप्रवक्ता फरहान हक के हवाले से बताया कि संयुक्त राष्ट्र पाकिस्तान के साथ एकजुट खड़ा है और आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान सरकार की हरसंभव मदद के लिए तैयार है।
पाकिस्ता के दक्षिणपश्चिम बलूचिस्तान के मस्तूंग में आतंकवादी हमले में 132 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath