पंजाब उपचुनाव में 70 प्रतिशत मतदान

चंडीगढ़, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब में धुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए शनिवार को हुए उपचुनाव में 1.52 लाख योग्य मतदाताओं में से 70 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि व्यापक तौर पर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।

कांग्रेस के विधायक अरविंद खन्ना द्वारा निजी कारणों से जनवरी महीने में इस्तीफा दे देने के कारण यहां उपचुनाव कराना पड़ा है। खन्ना को पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है।

यहां मुख्य मुकाबला सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के बीच था। चुनाव मैदान में 12 प्रत्याशी उतरे थे।

पिछले वर्ष मई महीने में हुए आम चुनाव में संगरूर लोकसभा सीट पर परचम फहराने वाली आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। धुरी विधानसभा क्षेत्र संगरूर लोकसभा सीट का हिस्सा है।

यदि अकाली दल चुनाव जीतने में सफल रहे तो 117 सदस्यों वाली विधानसभा में पार्टी को साधारण बहुमत (59) हासिल हो जाएगा।

अकाली दल राज्य में 2007 से भारतीय जनता पार्टी के साथ साझा सरकार चला रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493