पंजाब कांग्रेस के नेता सुखपाल खरा आप में शामिल

चंडीगढ़, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। कुछ ही दिनों पहले बठिंडा में पंजाब कांग्रेस की बड़ी रैली करने वाले और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के राज्य प्रमुख के रूप में नियुक्ति का स्वागत करने वाले कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खरा शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को पुनगर्ठित कर राज्य की सत्ता में वापसी के प्रयास में जुटी कांग्रेस के लिए खरा का यह कदम जोर का झटका माना जा रहा है। सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल ने हालांकि खरा के आप में शामिल होने को कोई महत्व नहीं दिया।

पूर्व कांग्रेस विधायक खरा कांग्रेस के तेज-तर्रार और मुखर नेता माने जाते रहे हैं। कांग्रेस ने उनके पार्टी छोड़ने को ‘छुटकारा मिलना’ बताया है।

पंजाब कांग्रेस के नेता लाल सिंह ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि खरा को कांग्रेस नेतृत्व में कमियां कैसे दिखने लगीं, जबकि कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अमरिंदर सिंह की पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की सराहना की थी। उन्होंने खरा को ‘अवसरवादी’ बताया।

वहीं मुख्यमंत्री और अकाली दल के मुख्य संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि खरा का आप में चले जाना कोई मुद्दा नहीं है।

अकाली दल ने खरा के इस कदम को राजनीतिक निराशा और राजनीतिक अवसरवादिता का ‘विवाह’ करार दिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493