पंजाब की कांग्रेस प्रभारी सोनिया से मिलीं

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। पंजाब प्रभारी बनाई गईं कांग्रेस नेता आशा कुमारी ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

हिमाचल के डलहौजी से विधायक आशा को फरवरी में जमीन कब्जाने के मामले में दोषी करार दिया गया और एक साल के कारावास की सजा सुनाई गई। वह इस वक्त जमानत पर हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने आशा को प्रभारी बनाए जाने को लेकर उन पर हमला बोला है।

आशा कुमारी ने सोनिया गांधी से मिलने के बाद संवाददाताओं को बताया, “भाजपा को मनचाहा आरोप लगाने की छूट है, लेकिन यह सच नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493