चंडीगढ़, 24 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब की गुरदासपुर जेल में शुक्रवार को दो गुटों के बीच झड़प के बाद दंगा भड़क गया, जिसमें कुछ कैदी घायल हो गए।
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जेल के लिए रवाना हुए हैं। हालात को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त बलों को भी भेजा गया है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस व जेल सुरक्षा कर्मियों ने हालात को नियंत्रण में लाने के लिए गोलियां चलाईं।
एक अधिकारी ने बताया कि जेल परिसर के एक हिस्से से धुआं निकलता देखा गया।
dharmpath.com dharmpath