पंजाब के खिलाड़ी संदीप पर जुर्माना

मोहाली, 8 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में रविवार रात खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी संदीप शर्मा को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

इसके तहत संदीप पर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

संदीप पर गुजरात लायंस के खिलाफ रविवार रात को आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए मैच में अंपायर के फैसले के खिलाफ असहमति जताने का आरोप लगा है।

इस आरोप के तहत संदीप पर आईपीएल की आचार संहिता के नियम-2.1.5 के अनुसार मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगा है। इस सजा को संदीप ने स्वीकार कर लिया है और इसीलिए, इस मामले में आधिकारिक सुनवाई नहीं की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493