पंजाब के चार शहरों में कर्फ्यू लगाया गया : अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़, 25 अगस्त (आईएएनएस)। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म मामले में पंचकुला की सीबीआई अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद हिंसा भड़कने से शुक्रवार को पंजाब के चार शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि फिरोजपुर, भटिंडा, मनसा व मलाउत में कर्फ्यू लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है और यह कदम सावधानी के मद्देनजर लिया गया है।

अमरिंदर ने कहा कि पुलिस ने एक रेलवे स्टेशन व बिजली स्टेशन में आग लगाने की कोशिश कर रही भीड़ को तितर-बितर कर दिया। कोई हानि नहीं हुई।

उन्होंने डेरा प्रमुख राम रहीम के दुष्कर्म मामले में फैसले के दौरान हरियाणा सरकार पर हजारों की संख्या में डेरा समर्थकों को पंचकुला में प्रवेश करने की इजाजत देने का जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि गुरुवार को डेरा समर्थकों को शहर में दाखिल होने की इजाजत देकर गलती की गई।”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक को पूरा अधिकार दिया है कि वे जहां जरूरत समझें, कर्फ्यू लगा सकते हैं।

डेरा प्रमुख के पंचकुला अदालत में बड़े काफिले के साथ पहुंचने के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा, यह शक्ति प्रदर्शन था।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को उन्होंने पंजाब के हालात के बारे में जानकारी दी है।

अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, “स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है। किसी को पंजाब की शांति को भंग करने की इजाजत नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493