पंजाब के पूर्व पुलिस प्रमुख केपीएस गिल का निधन (लीड-1)

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के.पी.एस.गिल का शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

गिल किडनी की अत्यंत गंभीर बीमारी के साथ-साथ दिल की बीमारियों से ग्रसित थे।

दो बार पंजाब के डीजीपी रहे गिल ने प्रदेश में उग्रवाद को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई थी।

सर गंगाराम अस्पताल ने एक बयान में कहा, “उनके पेरिटोनियम में संक्रमण था, जो धीरे-धीरे ठीक हो रहा था। अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।” अस्पताल के मुताबिक, उनका निधन अपराह्न 2.55 बजे हुआ।

उन्हें 18 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गिल सन् 1988-1990 तथा दूसरी बार 1991-1995 के बीच पंजाब के डीजीपी रहे। वह सन् 1995 में सेवानिवृत्त हो गए थे।

गिल इंस्टिट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट तथा इंडियन हॉकी फेडरेशन (आईएचएफ) के अध्यक्ष भी रहे।

नागरिक सेवा कार्यो के लिए उन्हें सन् 1989 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493