चंडीगढ़, 14 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश व उत्तराखंड के राज्यपाल रह चुके सुरजीत सिंह बरनाला का यहां शनिवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।
सन् 1985-1987 के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके बरनाला को अस्वस्थ होने पर हाल ही में चंडीगढ़ के पोस्ट गै्रजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
साल 2001 और 2011 के बीच बरनाला तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश तथा उत्तराखंड के राज्यपाल रहे।
dharmpath.com dharmpath