पंजाब के मुख्यमंत्री पर जूता फेंका

चंडीगढ़, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को लांबी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया।

चंडीगढ़ से करीब 250 किमी दूर यह घटना रत्ताखेरा गांव में हुई। यह 89 वर्षीय मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है।

बादल के सुरक्षा कर्मचारियों ने गुरबचन सिंह नाम के व्यक्ति को पकड़ लिया और पूछताछ के लिए पुलिस के हवाले कर दिया।

यह पता चला है कि सिंह हाल में गुरु ग्रंथ साहिब के अपवित्र किए जाने के मामले में दोषियों को पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा नहीं पकड़े जाने से नाराज था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493