पंजाब के राज्यपाल बडनोर चंडीगढ़ के प्रशासक नियुक्त

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के राज्यपाल वी.पी.सिंह बडनोर को गुरुवार को केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया।

राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, “वी.पी.सिंह बडनोर को पंजाब के राज्यपाल के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को प्रसन्नता हो रही है।”

राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बडनोर को बुधवार को पंजाब का राज्यापाल नियुक्त किया गया।

हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने जनवरी 2015 में पंजाब के राज्यपाल पद की शपथ ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493