पंजाब : गुरुद्वारे को लेकर हुए संघर्ष में 3 मरे

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के मुक्तसर जिले में बुधवार को एक गुरुद्वारे को लेकर दो समूहों के बीच हुए संघर्ष और गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई।

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के मुक्तसर जिले में बुधवार को एक गुरुद्वारे को लेकर दो समूहों के बीच हुए संघर्ष और गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि संघर्ष में घायल छह लोगों को मुक्तसर सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करायाग गया है।

यह घटना यहां से लगभग 250 किलोमीटर दूर गीदड़बाहा प्रखंड के मालन गांव में घटी।

गांव के निवासियों ने पुलिस को बताया कि दोनों पक्षों ने कई चक्र गोलियां चलाई। संघर्ष में हथियारों, तलवारों और परंपरागत हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

मृतकों की पहचान नायब सिंह (लगभग 60), अमृतपाल सिंह और हरविंदर सिंह के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 30 साल थी। नायब सिंह इसके पहले गुरुद्वारे का प्रबंधन करते थे।

संघर्ष उस समय हुआ, जब उपदेशक बलबीर सिंह के नेतृत्व में सिखों के एक समूह ने गुरुद्वारे पर कब्जा करने की कोशिश की।

पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच तनाव तब शुरू हुआ, जब बलबीर सिंह के गुट ने नायब सिंह के जरिए गुरुद्वारे के मौजूदा प्रभारी मखन सिंह को मंगलवार शाम एक पत्र सौंपा।

इसके बाद बुधवार को नायब सिंह और मखन सिंह के गुट अपने-अपने समर्थकों के साथ आमने-सामने आ गए, और परिणामस्वरूप दोनों गुटों में संघर्ष शुरू हो गया।

जिला पुलिस प्रमुख जी.एस. गिल ने कहा, “हम घटना की जांच कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493