पंजाब : नकदी ले जा रहे वाहन से 1.34 करोड़ रुपये लूटे

चंडीगढ़, 9 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब में मोहाली शहर के पास के गांव से सोमवार को अज्ञात लोगों ने नकदी ले जा रहे निजी बैंक वैन से 1.34 करोड़ रुपये लूट लिए। यह गांव मोहाली से 20 किलोमीटर की दूरी पर है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लुटेरों ने दिनदहाड़े सानेटा गांव में ऐक्सिस बैंक के कैश वैन का रास्ता रोक लिया। उन्होंने सुरक्षाकर्मी को दबोच कर वैन को अपने कब्जे में ले लिया।

वैन को बाद में दुराली गांव से कुछ किलोमीटर दूर लावारिस पाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493