पंजाब : नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ

चंडीगढ़, 24 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों में से कुछ को शुक्रवार को यहां शपथ दिलाई गई।

चंडीगढ़, 24 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों में से कुछ को शुक्रवार को यहां शपथ दिलाई गई।

कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष राणा के.पी. सिंह ने कुछ सदस्यों को शपथ दिलाई, जबकि बाकी नवनिर्वाचित सदस्यों को सोमवार को शपथ दिलाई जाएगी।

15वीं पंजाब विधानसभा का सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ है।

विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव सोमवार को होगा।

पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनोर 28 मार्च को विधानसभा को संबोधित करेंगे, और उसके बाद उनके संबोधन पर बहस होगी और धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 29 मार्च को वित्तवर्ष 2016-17 के लिए अनुपूरक अनुदान मांगें और वित्तवर्ष 2017-18 के लिए लेखानुदान पेश किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 16 मार्च को सत्ता संभाली है। कांग्रेस ने चार फरवरी को हुए चुनाव में 117 सदस्यीय विधानसभा में 77 सीटें जीती है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने 20 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी लोक इंसाफ पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज कराई है।

शिरोमणि अकाली दल ने 15 सीटें जीती हैं, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मात्र तीन सीटों पर जीत हासिल हुई है। अकाली दल-भाजपा गठबंधन लगातार 10 सालों से राज्य में सत्ता में था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493