लुधियाना, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस की एक टीम बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की गिरफ्तारी के एक स्थानीय अदालत के आदेश को तामीन करने के लिए मुंबई रवाना हो गई है।
पुलिस ने सोमवार को कहा कि अदालत ने रामायण के रचयिता संत वाल्मीकि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर राखी के खिलाफ दर्ज मामले में उन्हें नौ मार्च को अदालत के समक्ष पेश होने का आदेश दिया था। लेकिन राखी ने आदेश का पालन नहीं किया, जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
शिकायतकर्ताओं ने राखी पर एक टीवी शो में वाल्मीकि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करके वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।
मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।
dharmpath.com dharmpath