चंडीगढ़, 21 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता अमरिंदर सिह ने यहां शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिह बादल के आधिकारिक आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू किया।
यह धरना-प्रदर्शन गन्ना किसानों के भुगतान और उन किसानों को मुआवजा देने में हो रही देरी के कारण किया गया, जिनकी फसलें बिन मौसम बारिश और बाढ़ के कारण बर्बाद हो गईं।
धरना-प्र्दशन में कांग्रेस के कई नेता और पार्टी विधायक भी शामिल थे।
अमरिंदर ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा बुधवार को की थी। इसके बाद बादल सरकार ने गन्ना किसानों के लिए 90 करोड़ रुपये के भुगतान की घोषणा की और इसी के साथ उन्होंने अगले महीने किसानों के लिए और 90 करोड़ रुपये भुगतना स्वरूप जारी करने की भी घोषणा की।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अमृतसर से लोकसभा सदस्य अमरिंदर सिह ने कहा, “पंजाब के किसान राज्य सरकार की बेपरवाही के कारण संघर्ष कर रहे हैं। बादल सरकार उन किसानों को मुआवजा देने में असफल रही है, जिनकी फसलें बिन मौसम बारिश और बाढ़ के चलते बर्बाद हो गईं।”
dharmpath.com dharmpath