पंजाब : बस नहर में गिरी, 45 यात्री बचाए गए

चंडीगढ़, 17 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के माधोपुर में एक यात्री बस नहर में गिर गई। हालांकि बस में सवार 45 से अधिक यात्रियों को बचा लिया गया।

बस सवार लोग वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा कर लौट रहे थे।

हादसे में बस का चालक भी घायल हो गया। घायल यात्रियों को तुरंत पठानकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजधानी चंडीगढ़ से पठानकोट की दूरी 250 किलोमीटर है।

बस में सवार ज्यादातर यात्री दिल्ली, हरियाणा और गुड़गांव के रहने वाले हैं, किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। सभी जम्मू एवं कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे।

दुर्घटना पठानकोट से 15 किलोमीटर दूर पंजाब और जम्मू एवं कश्मीर की सीमा के पास हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस रविवार देर रात अपर बारी दोआब नहर में गिर गई, जिसके बाद यात्रियों को बचाने के लिए सिंचाई विभाग को नहर में जलस्तर कम करना पड़ा।

पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “हम दुर्घटना के कारणों का पता लगा रहे हैं कि कैसे बस नहर में जा गिरी। चालक का कहना है कि ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493