पंजाब : बीएसफ ने 20 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की

चंडीगढ़, 31 अगस्त (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने फिरोजपुर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा से 20 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि फिरोजपुर सेक्टर में रत्तोकी सीमा चौकी (बीओपी) के पास से हेरोइन जब्त की गई, जो यहां से 300 किलोमीटर की दूरी पर है।

हेरोइन की यह जब्ती तब की गई, जब खुफिया जानकारी मिली कि पाकिस्तान से हेरोइन भारत में तस्करी की जा रही है।

बीएसएफ प्रवक्ता ने कहा, “बीएसएफ के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बाड़ की दूसरी तरफ पाकिस्तानी तस्करों की संदिग्ध गतिविधि देखी। तस्करों ने इसके बाद कुछ पैकेट फेंकने शुरू किए। जवानों ने गोलाबारी की लेकिन तस्कर भागने में कामयाब रहे।”

घटनास्थल पर बाद में खोजबीन करने पर हेरोइन के पैकेट बरामद किए गए।

ताजा जानकारी के अनुसार, बीएसएफ ने इस साल अब तक पंजाब सेक्टर से करीब 148.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। इसमें फिरोजपुर सेक्टर से जब्त की गई 61.7 किलोग्राम हेरोइन शामिल है।

पंजाब सेक्टर में साल 2014 में 361 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493