पंजाब : महिला पर हमले के आरोप में आप विधायक पर मामला दर्ज

चंडीगढ़, 29 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक महिला ने संदोआ पर छेड़छाड़ करने और हमला करने का आरोप लगाया है।

चंडीगढ़, 29 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक महिला ने संदोआ पर छेड़छाड़ करने और हमला करने का आरोप लगाया है।

महिला मकान मालकिन है जहां पहले संदोआ बतौर किराएदार रह चुके हैं। महिला ने पुलिस में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि संदोआ ने उसका किराया नहीं चुकाया था। शुक्रवार शाम जब वह उनके घर पर बकाया मांगने गई तो आप नेता ने उससे छेड़छाड़ की और उस पर हमला किया।

पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद संदोआ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

विधायक ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें महिला को बिजली और पानी के बिल के कुछ पैसे देने थे। उन्होंने चेक दिया लेकिन महिला ने उसे लेने से इनकार कर दिया और चली गई।

महिला का आरोप है कि संदोआ ने इसी साल मई में उसका मकान एक महीने का किराया दिए बगैर खाली कर दिया था। उसका यह भी कहना है कि संदोआ के परिवार ने उनके घर को क्षति पहुंचाई है।

संदोआ दिल्ली में टैक्सी चलाते थे। वह तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव में रूपनगर विधानसभा क्षेत्र से अकाली दल प्रत्याशी व उस वक्त के शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा को करारी शिकस्त दी थी।

संदोआ की अब दिल्ली में एक छोटी ट्रांसपोर्ट कंपनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493