पंजाब में आतंकवादी हमले के बाद गाजियाबाद में अलर्ट

गाजियाबाद, 27 जुलाई (आईएएनएस)। गाजियाबाद जिला प्रशासन ने पंजाब के गुरदासपुर जिले के पुलिस थाने में सोमवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र स्थित इस शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

शहर की पुलिस ने शॉपिंग माल, पुलिस थाने और सार्वजनिक तथा निजी वाहनों की जांच में तेजी लाई है।

शहर के पुलिस अधीक्षक अजय पाल ने बताया कि दिल्ली की सीमा से प्रवेश करने वाली बसों की जांच की जा रही है तथा मॉल, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों तथा दो मेट्रो स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493