नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पंजाब के गुरुदासपुर में हुए आतंकवादी हमले के रेड अलर्ट जारी किया गया है।”
उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, बड़े बाजारों और महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों तथा कार्यालयों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
अधिकारी ने बताया, “पंजाब में हुए हमले को लेकर लोगों को घबराना नहीं चाहिए। हमने यहां सुरक्षा के इंतजाम कर लिए हैं।”
गुरुदासपुर के दीनानगर में सोमवार सुबह भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हमले किए, जिसमें अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 10 लोग घायल हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath