चंडीगढ़, 4 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर शिनवार को मतदान शुरू हो गया।
राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे 22,600 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ और यह शाम तक जारी रहेगा।
चुनाव में 1.98 करोड़ से अधिक मतदाता 1,145 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे जिसमें 81 महिलाएं और एक ट्रांसजैंडर उम्मीदवार है।
अमृतसर लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी शनिवार को हो रहा है।
मतगणना 11 मार्च को होगी।
चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है।
पंजाब में पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath