पंजाब में जीतेगी कांग्रेस, पुनरुद्धार का संकेत : सिद्धू

अमृतसर, 4 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ कांग्रेस का दामन थाम चुके जाने माने क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी, जो उसके पुनरुद्धार का संकेत है।

अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर खड़े सिद्धू ने मतदान करने के बाद कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पंजाब में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है और यह जीत पार्टी के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उपहार की तरह होगी।

सिद्धू ने यहां पत्रकारों से कहा, “राहुल भाई, प्रियंका जी और सोनिया मैम के लिए यह एक उपहार होगा। कैप्टन साब (अमरिंदर सिंह) हमारे नेता हैं। मैं उन्हें अभी से बधाई देता हूं। यह कांग्रेस का पुनरुद्धार है।”

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुए, जिसमें 72 फीसदी मत पड़े थे।

सिद्धू ने कहा, “राज्य की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणी अकाली दल की गठबंधन सरकार से लोग नफरत करने लगे थे, जो मत प्रतिशत में हुई वृद्धि से भी दिखाई देता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493