पंजाब में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया (लीड-1)

चंडीगढ़, 15 मई (आईएएनएस)। पंजाब के सीमावर्ती जिले गुरदासपुर में सोमवार तड़के सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि घुसपैठिया एक महिला थी, जिसे बरियल चौकी की पिलर संख्या 15/3 के पास मार गिराया गया।

उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार तड़के तीन बजे के आसपास की है। बीएसएफ जवानों ने भारतीय क्षेत्र में कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी।

अधिकारी ने बताया कि घुसपैठिये को सीमा की बाड़ की ओर जाते देख चेतावनी दी गई। उसके द्वारा चेतावनी नजरअंदाज किए जाने के बाद गोली चलाई गई।

भारत और पाकिस्तान के बीच 553 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पंजाब के साथ लगती है, जहां हाई अलर्ट रहता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493