चंडीगढ़, 18 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब के अबोहार सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास के दो इलाकों से सीमा सुरक्षा बलों ने 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक आर.एस. कटारिया ने कहा कि सीमा सुरक्षा बलों को हेरोइन खोज अभियान के दौरान सीमा बाड़ के पास से हेरोइन मिली।
उन्होंने बताया कि 11 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ दोना राजा दीना नाथ क्षेत्र की सीमा चौकी में पाकिस्तानी सिम कार्ड के साथ बरामद किया गया। इसके अलावा जोधावाला की सीमा चौकी पर 1.1 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया।
बीएसएफ ने इस साल पंजाब सेक्टर में करीब 150 किलोग्राम तक हेरोइन बरामद की है।
dharmpath.com dharmpath