पंजाब में भारतीय सेना, वायु सेना हाई अलर्ट पर

चंडीगढ़, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उपजे तनाव की स्थिति को देखते हुए पंजाब और पड़ोसी राज्यों में भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना (आईएएफ) और सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

सेना के काफिले को गुरुवार और शुक्रवार को पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में हथियार ले जाते हुए देखा जा सकता है, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान की ओर से किसी भी जवाबी कार्रवाई को विफल करना है।

वायु सेना के हलवारा व आदमपुर (पंजाब), अंबाला (हरियाणा) और हिंडन (दिल्ली के पास) अड्डे हाई अलर्ट पर रखे गए हैं।

वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने एहतियात के तौर पर पंजाब के कुछ इलाकों में सामरिक उड़ान भरी।

पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बीएसएफ के जवान तैनात हैं, जो नियंत्रण रेखा के पार किए गए भारतीय अभियान के बाद अलर्ट पर है।

पंजाब में सेना की टुकड़ियों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। पंजाब में सेना की उपस्थिति पर्याप्त है। पठानकोट के पास ममून छावनी तक, जालंधर में 11 कॉर्प्स, दक्षिणपश्चिम पंजाब के भटिंडा में 10कॉर्प्स और फिरोजपुर, अमृतसर और अन्य स्थानों पर सैन्य इकाइयां हैं।

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि चंडीगढ़ के पास चंडीमंदिर स्थित पश्चिमी कमान स्थिति पर नजर रखे हुए है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493