चंडीगढ़, 21 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब के पूर्व विधायक व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व राज्य सचिव बलवंत सिंह (82) का गुरुवार को अपने आवास पर निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने वरिष्ठ माकपा नेता के निधन पर शोक प्रकट किया है।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने बलवंत सिंह को एक जुझारू नेता बताया और कहा कि उन्होंने समाज के वंचित वर्गो के लिए लगातार, आजीवन संघर्ष करते रहे। वह खासतौर से औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कामगारों के हितों की रक्षा के लिए काम करते रहे।
dharmpath.com dharmpath