पंजाब में सब डूबा, दिल्ली में घुसा पानी

नई दिल्ली-पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ से हाहाकार मचा है. पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर दिया है. करीब 3.5 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं . बाढ़ ने गांवों, शहरों, कृषि भूमि, पशुधन को भी अपनी चपेट में लिया है. पंजाब के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद रहेंगे. पंजाब में तबाही के बाद देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर पहले ही खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, दिल्ली के कई क्षेत्रों में पानी घुस चुका है, जिनमें दिल्ली का मोनेस्ट्री मार्केट इलाका, ISBT कश्मीरी गेट की सड़कों पर पानी भर चुका है.

दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.यमुना का पानी राजधानी के निगम बोध घाट के अंदर तक पहुंच चुका है. यमुना नदी आरती स्थल वासुदेव घाट का इलाका बाढ़ के पानी में डूब गया है. दिल्ली के रिंग रोड पर और मयूर विहार फेज़-1 इलाके में बाढ़ राहत शिविर लगाए जा चुके हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493