पंजाब में स्वतंत्रता दिवस पर मादक पदार्थ के खिलाफ जागरूकता अभियान

चंडीगढ़, 15 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने बुधवार को राज्य में मादक पदार्थो के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए एक रैली को रवाना किया और स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पंजाब को ड्रग्स मुक्त राज्य बनाने की दिशा में बदनौर ने राजभवन से वेलफेयर क्लब के बाइक सवारों की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया किया।

उन्होंने युद्ध स्मारक का दौरा किया और बाद में ध्वजारोहण करने के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल गए। उन्होंने पुलिस और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के विभिन्न दस्तों से सलामी ली।

सभा को संबोधित करते हुए बदनौर ने उन शहीदों को याद किया जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।

हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने यमुनानगर में ध्वज फहराया।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लुधियाना शहर में एक राज्य स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराया, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हिसार में ध्वजारोहण किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493