पंजाब विधानसभा उपचुनाव में सिक्की कांग्रेस उम्मीदवार

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व विधायक रमनजीत सिंह सिक्की को पंजाब विधानसभा उपचुनाव के लिए खदूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

पार्टी ने एक बयान में कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व विधायक रमनजीत सिंह सिक्की को पंजाब उपचुनाव के लिए खदूर साहिब विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार चुना है।”

पिछले साल अक्टूबर में राज्य में गिरती न्याय और कानून-व्यवस्था के विरोध में सिक्की के इस्तीफे के बाद से यह सीट खाली थी।

सिक्की ने सिखों की धार्मिक पुस्तक गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान के विरोध में इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने राज्य में गिरती न्याय और कानून-व्यवस्था के लिए सत्तारूढ़ अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।

उपचुनाव के लिए मतदान 13 फरवरी को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493