चंडीगढ़, 7 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 20-28 मार्च तक चलेगा। प्रदेश मंत्रिमंडल ने बुधवार को इस बावत फैसला लिया।
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा, “पंजाब कैबिनेट ने विधानसभा का बजट सत्र 20 से 28 मार्च तक चलने का फैसला लिया है। आगामी बजट 2018-19 सदन में 24 मार्च को पेश किया जा सकता है। “
बजट सत्र 20 मार्च को राज्यपाल के संबोधन के साथ आरंभ होगा।
प्रवक्ता ने कहा कि 23 मार्च को शहीद भगत का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सत्र की कोई बैठक नहीं होगी।
dharmpath.com dharmpath